बता दें कि केन विलियमसन और बाएं हाथ के स्पिनर मिचेल सैंटनर चोटिल हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी कि विलियमसन की कोहनी में चोट लगी है और मिचेल सैंटनर की उंगली चोटिल है. मिचेल सैंटनर इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. केन विलियमसन के खेलने पर फैसला बुधवार को लिया जाएगा.
...