इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अब गिनती के महज कुछ दिन शेष रह गए हैं. भारतीय टीम ने इंग्लैंड में अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है, लेकिन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद सबके मन में संशय बना हुआ है कि आखिर देश के लिए पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कौन करेगा.
...