इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहले दिन टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए हैं. टीम के लिए सलामी केएल राहुल 248 गेंद में 12 चौके और एक छक्का की मदद से 127 और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे 22 गेंद में एक रन बनाकर नाबाद हैं.
...