इंग्लैंड बनाम भारतीय क्रिकेट टीम के बीच खेले जानें वाले पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अब गिनती के महज चार दिन शेष रह गए हैं. आगामी सीरीज के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में जमकर पसीना भी बहा रहे हैं. इस सीरीज का पहला मुकाबला चार अगस्त से आठ अगस्त के बीच नॉटिंघम स्थित ट्रेंट ब्रिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.
...