अर्जेटीना के दिग्गज फुटबालर डिएगो माराडोना को मस्तिष्क में रक्तस्राव की सर्जरी के करीब एक सप्ताह बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय माराडोना को एम्बुलेंस में क्लीनिक से निकलते दिखाया गया और फिर उन्हें टिगरे में उनके घर ले जाया गया.
...