दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने अपने पहले मैच में विरोधी टीम को 141 रनों पर ही रोक दिया था और फिर एक शानदार चेस किया था, जबकि मुंबई इंडियंस ने 224 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था. दोनों टीमों में शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, और आप हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं.
...