टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन अब तक 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम को पांच मैचों में जीत और पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 10 मुकाबले खेले हैं. जिसमें टीम सिर्फ तीन मुकाबले जीत सकी है, जबकि सात मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
...