मुंबई इंडियन्स ने चार बार के चैंपियन की तरह बड़े मैचों में खेलने के अनुभव का अच्छा नजारा पेश करके गुरुवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से करारी शिकस्त देकर छठी बार इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश किया. मौजूदा चैंपियन मुंबई ने टास गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 200 रन का मजबूत स्कोर बनाया.
...