भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में लंबे समय से चली आ रही ‘स्टार कल्चर’ और खिलाड़ियों के ‘पिक एंड चूज’ रवैये को खत्म करने के लिए अब BCCI और टीम इंडिया के नए मुख्य कोच गौतम गंभीर पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई रोमांचक टेस्ट सीरीज में मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने इस सोच को और बल दिया है कि टीम में अब सभी को बराबरी से देखा जाए और किसी को भी 'विशेष अधिकार' न मिले.
...