इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में छक्के सिर्फ रन नहीं, बल्कि इस टूर्नामेंट की असली पहचान बन चुके हैं. जब कोई बल्लेबाज गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचाता है, तो फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच जाता है. यही वजह है कि आईपीएल में पावर-हिटिंग हमेशा चर्चा का विषय रहती है. इस लीग ने कई ऐसे दिग्गज बल्लेबाज दिए हैं, जिन्होंने अपने करियर में छक्कों की बरसात करते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं.
...