दूसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 149 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 55 रनों की शानदार पारी खेली. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 150 रन बनाने थे.
...