ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी मानी जाती है और यहां टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है. इस मैदान पर अब तक कुल 144 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 76 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 64 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने अपने नाम किए हैं. इस मैदान पर वनडे में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 218 रन रहा है.
...