बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान की टीम ने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि बांग्लादेश की टीम को 6 मैचों में जीत मिली है. साल 2015 में बांग्लादेश ने अपने घर पर पाकिस्तान को 3-0 से हराकर ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की थी.
...