चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 177 रन बना लिए हैं और अब कुल 187 रन की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है. कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 56 रन पर नाबाद हैं जबकि अनुभवी बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम 22 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
...