बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है. बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को टीम इंडिया में आयोजित इस टूर्नामेंट में भेजने से इनकार कर दिया था. बाद में आईसीसी से मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने का अनुरोध भी किया गया, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया.
...