आईसीसी ने साथ ही तमीम के अनुशासन रिकॉर्ड में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया है. जब कोई खिलाड़ी 24 महीने के अंदर चार या उससे ज्यादा डीमेरिट अंक पा लेता है तो उसे निलंबन का सामना करना पड़ता है. यह मामला शुक्रवार को बांग्लादेश की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब तमीम ने अपने विकेट के पीछे कैच की असफल समीक्षा के बाद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.
...