पहले वनडे में भारत महिला टीम 214 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जिसमें स्मृति मंधाना ने 58 और हरमनप्रीत कौर ने 53 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी के 76 और एलिसा हीली के 50 रन की बदौलत लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. मौजूदा सीरीज में बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कोरर हैं, जबकि एशले गार्डनर 3 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज हैं.
...