ऑस्ट्रेलिया की टीम को एशले गार्डनर ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर और अलाना किंग ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर और अलाना किंग के अलावा निकोला कैरी और मेगन शुट्ट ने एक-एक विकेट चटकाए. ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 252 रन बनाने थे.
...