इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करेंगे. वनडे कप्तान शुभमन गिल टी20 सीरीज में टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे. चोट की वजह से इन दिनों मैदान से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को छोड़कर एशिया कप 2025 में खेलने वाले बाकी सभी खिलाड़ी टी20 टीम का हिस्सा हैं. हार्दिक पांड्या की जगह चयनकर्ताओं ने 4 अक्टूबर को नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को टीम में चुना.
...