इंग्लैंड के पास बड़ा स्कोर बनाकर मैच में मजबूत पकड़ बनाने का मौका था, लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी ने एक बार फिर निराश किया. पूरी टीम 110 रन पर सिमट गई. हैरी ब्रूक 41 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, गस एटकिंसन ने 28 रन बनाए, और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3 और मिचेल स्टार्क ने 2 विकेट लिए.
...