लगातार गिर रहे विकेटों के बीच इंग्लैंड ने महज 168 रन के स्कोर पर अपना 8वां विकेट गंवा दिया था. ऐसे में संकट की घड़ी में कप्तान बेन स्टोक्स ने एक छोर से डटकर बल्लेबाजी की. बेन स्टोक्स को दूसरे छोर से जोफ्रा आर्चर का अच्छा साथ मिला. दोनों ने 9वें विकेट के लिए 45 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया. दूसरे दिन के दौरान इंग्लैंड ने 68 ओवर बल्लेबाजी की.
...