इससे पहले, टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने पावर प्ले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 53 रन बनाए. इस दौरान तीसरे ओवर में पथुम निसानका (7) को कमिंस ने आउट कर दिया. इसके बाद चरित असलंका ने चार चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए तो कुसल परेरा ने भी चार चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए.
...