इस बार के वर्ल्ड टेस्ट चैंपिनशिप में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया था. साउथ अफ्रीका ने अपने मैच जीतकर सबसे पहले फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और श्रीलंका हराया था, वहीं भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका की सीरीज बराबरी पर खत्म हुई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. हाल ही में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी.
...