ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 6 मैचों में 236 रन बनाए हैं. वहीं लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने 6 मैचों में 12 विकेट झटके हैं. न्यूजीलैंड की सबसे मजबूत कड़ी उनके कप्तान केन विलियमसन हैं. इसके अलावा ओपनर डेरिल मिचेल ने 6 मैच में 197 रन बनाए हैं. तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए हैं. उनके अलावा ईश सोढ़ी ने भी 9 विकेट अपने नाम किए हैं.
...