इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मुकाबले में कई रोमांचक मिनी बैटल्स देखने को मिल सकती हैं. क्रिकेट के मैदान पर अक्सर बड़े मैचों का रुख खिलाड़ियों के बीच होने वाली इन व्यक्तिगत टक्करों से तय होता है. इस बार इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज नंद्रे बर्गर की भिड़ंत पर सबकी नजरें टिकी होंगी.
...