आरसीबी में शामिल होने से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स (इस समय दिल्ली कैपिटल्स) का प्रतिनिधित्व करने वाले डिविलियर्स ने 184 मैचों में 39.70 के औसत और 151.68 के स्ट्राइक रेट से 5,162 रन बनाकर छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना आईपीएल करियर समाप्त किया है. इसमें तीन शतक और 40 अर्धशतक भी शामिल हैं.
...