यहां से तीसरा वनडे मैच निर्णायक बन गया था. विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 270 रन पर समेटकर महज 39.5 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की. यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 116 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा ने 75 रन की पारी खेली. कोहली 65 रन बनाकर नाबाद रहे.
...