⚡खिताबी जीत का श्रेय गेंदबाजों को: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर
By IANS
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सातवीं बार महिला एशिया कप खिताब जीतने के बाद कहा कि फाइनल में श्रीलंका को आठ विकेट से हराने का श्रेय गेंदबाजों को जाता है जिन्होंने पिच के मिजाज को सही पढ़ा और उसके हिसाब से फील्डरों को लगाया.