पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास को 28 सितंबर को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाया गया था. वह बोर्ड के 37वें निर्वाचित अध्यक्ष हैं. मन्हास ने बीसीसीआई का अध्यक्ष बनते हुए एक अनोखी उपलब्धि हासिल की. मन्हास क्रिकेटर रहे हैं, लेकिन उनका चयन दो पूर्व अध्यक्षों सौरव गांगुली और रोजर बिन्नी के चयन से बिल्कुल अलग है. बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने वाले मन्हास ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का कभी मौका नहीं मिला.
...