⚡पीएसजी स्टार डेम्बेले ने बैलन डी'ओर जीता, महिलाओं में बोनमाटी की हैट्रिक
By IANS
फ्रांस के फॉरवर्ड ओस्मान डेम्बेले ने फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित व्यक्तिगत पुरस्कार बैलन डी'ओर जीतकर अपने शानदार सीजन का समापन किया. वहीं, बार्सिलोना और स्पेन की मिडफील्डर ऐताना बोनमाटी ने लगातार तीसरे वर्ष महिला बैलन डी'ओर अपने नाम किया.