ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल और पूर्व वल्र्ड नंबर-1 भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने यहां जारी थाईलैंड ओपन में बुधवार को अपने पहले दौर के मुकाबले को जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया. वहीं, पारुपल्ली कश्यप बीच में ही मैच छोड़कर बाहर हो गए और समीर वर्मा तथा एचएस प्रणॉय को पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा.
...