फाइनल में मैरी कॉम का सामना कजाकिस्तान की नज्म जैबे से होगा. जैबे ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका की नदीका पुष्पकुमारा को अपने मुक्कों से पहले ही राउंड में धराशायी कर दिया था. मैरी कॉम का एशियाई चैम्पियनशिप में यह सातवां पदक होगा. 2008 में गुवाहाटी में रजत पदक जीतने के अलावा मैरी कॉम ने 2003, 2005, 2010, 2012 और 2017 में इस इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं.
...