एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ उकसाने वाले इशारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है.
...