दूसरे टेस्ट के पहले दिन, मोहम्मद शमी, आर अश्विन और जडेजा सभी ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और मेहमान टीम केवल 263 रन ही बना सकी. शमी ने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे और उनका प्रदर्शन काफी अहम रहा था. अश्विन और जडेजा ने तीन-तीन विकेट लेकर उनका भरपूर साथ दिया था. उस्मान ख्वाजा ने अर्धशतक बनाया, लेकिन अधिकांश अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ खेल में टिक नहीं पाए.
...