सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रशिक्षित गजराज जंगली अनियंत्रित हाथी को नियंत्रित करते नजर आ रहा है. तमिल में नियंत्रित हाथी को कुमकी कहा जाता है, जो दूसरे जंगली हाथी को टक्कर देकर नियंत्रित कर सकता है. इस दिलचस्प वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रामेन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
...