कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक महिला ने शादी के मंडप में घुसकर अपने पति की गुप्त दूसरी शादी रुकवा दी. यह घटना गायत्री कल्याण मंडप में हुई, जहां अरसीकेरे के तिप्पाघट्टा निवासी कार्तिक नाइक पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा था. दावणगेरे जिले के मुशेनाला की रहने वाली उसकी पत्नी तनुजा अपने परिवार के साथ शादी के मंडप में घुस गई और कार्तिक से भिड़ गई.
...