दुनिया के सबसे खूंखार जीव हनी बेजर और जहरीले सांप की लड़ाई का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में हनी बेजर और जहरीले सांप का आमना-सामना हो जाता है. अपने सामने सांप को देखकर हनी बेजर शिकारी की तरह उस पर टूट पड़ता है, लेकिन सांप भी बिना डरे डटकर उसका सामना करता है.
...