⚡लगातार बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में भरा पानी, नज़फगढ़ में धंसी सड़क लील गई ट्रक
By Snehlata Chaurasia
दिल्ली के नजफगढ़ में बुधवार की रात भारी बारिश से सड़क जमीन में धंस गई और उसमें एक ट्रक गिर गया. ट्रक के गड्ढे में गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. समाचार एजेंसी एएनआई ने उस समय का एक वीडियो शेयर किया है.