जिन लोगों को रोमांच पसंद है वे कुछ भी कर सकते हैं, इंटरनेट पर ऐसा ही एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है. एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें एक आदमी को दो गर्म हवा के गुब्बारों के बीच चलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए दिखाया गया है. गिनीज बुक के अनुसार, ब्रिटेन के एक व्यक्ति ने दो गर्म हवा के गुब्बारों के बीच सबसे अधिक ऊंचाई पर चलकर रिकॉर्ड बनाया.
...