कैमरे में कैद हुई एक हैरान कर देनेवाली घटना में एक 82 वर्षीय महिला को पूर्वी चीन में एक इमारत की 18 वीं मंजिल से गलती से गिरने के बाद कपड़े के रैक से उल्टा लटकते देखा गया. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, महिला दक्षिणी चीन के जियांग्सु प्रांत के यंग्ज़हौ में अपने अपार्टमेंट की 18वीं मंजिल की बालकनी पर अपने कपड़े लटका रही थी, इस दौरान उसके साथ यह घटना घटी.
...