सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. दरअसल, हाल ही में फिलीपींस के एक शहर में व्यस्त सड़क से गुजर रहे लोगों ने ओवरहेड केबल पर एक विशालकाय सांप को लटके हुए देखा. सांप अचानक जमीन पर गिरता है और उसे देख लोगों के बीच अफरा-तफरी मच जाती है.
...