एक दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ड्राइविंग करते समय अचानक कार के सामने वाले शीशे पर जहरीला सांप आ गया. करीब 6 फीट के इस सांप को गाड़ी के फ्रंट स्क्रीन पर देख गाड़ी के भीतर बैठे लोगों के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि वीडियो ऑस्ट्रेलिया के नॉर्थ क्वींसलैंड का है. जहां चलती गाड़ी के बोनट में से निकलकर अचानक एक जहरीला सांप कार के फ्रंट शीशे पर आ जाता है.
...