देश में कोरोना संकट के दौरान मेडिकल वर्कर्स लगातार काम कर रहे हैं. हर रोज कोरोना संक्रमण के लाखों नए मामले सामने आ रहे हैं और मेडिकल फील्ड के लोग सीमित संसाधनों के बावजूद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. इस बीच, उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले का एक वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पीपीई किट पहना हुआ शख्स एक बारात में बिंदास डांस करता हुआ नजर आ रहा है.
...