आमतौर पर लोगों को लगता है कि जानवर गंदगी फैलाते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे बाघ के इस वीडियो को देखने के बाद जानवरों के प्रति आपका नजरिया बिल्कुल बदल जाएगा. जी हां, इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल उसमें एक बाघ जंगल में पड़े कचरे की सफाई करते दिख रहा है. बाघ के इस वीडियो में स्वच्छता का महत्वपूर्ण संदेश छुपा हुआ है और इससे हम सभी को सीख लेने की जरूरत है.
...