ऐसे समय में जब केरल सरकार और केंद्र दोनों एक दूसरे पर ब्लेम गेम खेल रहे हैं कि COVID-19 टीकाकरण के लिए किसे पैसा खर्च करना चाहिए. वहीं केरलवासी में एकजुटता दिखाई दे रही है. एक 63 वर्षीय बीड़ी वर्कर ने असहाय लोगों को मुफ्त में टीकाकरण के लिए अपने जीवन भर की कमाई मुख्यमंत्री डिस्ट्रेस रिलीफ फंड (CMDRF) को दान कर दी है.
...