रोडरनर पक्षी आकार में भले ही छोटे दिखाई देते हैं, लेकिन जहरीले सांप को शिकार बड़ी ही चतुराई से करते हैं. ये न सिर्फ विशाल सांप का शिकार करते हैं, बल्कि उन्हें आसानी ने निगल भी जाते हैं. एक ऐसा ही डरावना वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक रोडरनर जहरीले सांप को चालाकी से खत्म करता है और जब सांप मर जाता है तो उसे खाकर अपना पेट भरता है.
...