तार में फंसे कबूतर की जान बचाने वाले एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी मेट्रो स्टेशन पर तार में फंसे एक बेजुबान कबूतर के लिए मसीहा बनकर पहुंचता है और उसकी जान बचाकर उसे आजाद करता है. वीडियो देख लोग पुलिसकर्मी की जमकर सराहना कर रहे हैं.
...