केंद्र सरकार के आधिकारिक मीडिया प्लेटफॉर्म 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने उन सोशल मीडिया दावों और मीडिया रिपोर्टों को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक ने लगभग 12 अरब डॉलर मूल्य का सोना बेच दिया है. पीआईबी ने केंद्रीय बैंक के आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट को पूरी तरह फर्जी करार दिया है. आंकड़ों के अनुसार, भारत के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में सोने की हिस्सेदारी घटने के बजाय लगातार बढ़ी है.
...