ओडिशा के मयूरभंज में एक पेट्रोल पंप पर स्टील के पाइप में अचानक एक किंग कोबरा सांप फंस गया. हालांकि पाइप में फंसने के बाद उसने बाहर निकलने का पूरा प्रयास भी किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. इसके बाद स्थानीय लोगों ने सांप पकड़ने वालों को सूचना दी, जिसके बाद कोबरा सांप को सुरक्षित रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ा गया.
...