मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में इन दिनों चोरों और बदमाशों के आतंक से लोगों का जीना हराम है. हाल यह है कि शहर में बदमाश अब दिन दहाड़े चोरी और छिनैती जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ग्वालियर से एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं. इस घटना में बाइक सवार बदमाश तमंचे की नोक पर सरेराह महिला के साथ हाथापाई करते हुए उसका चेन लूटकर फरार हो गए.
...